क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलांतर्गत सुरसंड विधान सभा क्षेत्र के सुरसंड प्रखण्ड रातो नदी पर कई वर्ष पूर्व से ही तटबंध निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया है, जो अबतक पूरा नहीं हो सका हैं, जिससे ग्राम- श्रीखण्डी, भिट्ठा, कोरियाही, सिमियाही एवं अन्य कई ग्रामों के निवासियों को बाढ़ एवं जलजमाव से परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त नदी के तटबंध के छुटे हुए भाग का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?