क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलांतर्गत सुरसंड प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेन्द्र, कुम्मा को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव पत्रांक-1306, दि0-03.04.23 के माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराया गया था,2. क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य उपकेन्द्र, कुम्मा अतिरिक्त स्वास्थ्य प्राथमिक केन्द्र में उपक्रमण के लिए निहित सभी अर्हता पूरा करने के बावजूद अब तक अतिरिक्त स्वास्थ्य प्राथमिक केन्द्र नहीं बना है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त स्वास्थ्य उप केन्द्र, कुम्मा को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शीघ्र उत्क्रमित कराने का विचार रखती है ,हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?