क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1.क्या यह बात सही है, कि सीतामढ़ी जिलांतर्गत सुरसंड विधान सभा के भिट्ठामोड़ एवं कुम्भा में 33/11 K.V. विद्युत शक्ति केन्द्र की नितांत आवश्यकता है, विद्युत शक्ति उपकेन्द्र नहीं रहने से स्थानीय लोगें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है;2.क्या यह बात सही है कि भिट्ठामोड़ भारत एवं नेपाल सीमा बार्डर पर अवस्थित है तथा यहाँ SSB Camp एवं लैंड पोर्ट की महत्वपुर्ण प्रशासनिक एवं आवासीय भवन है, कुम्भ एक बड़ा बाजार एवं व्यवसायिक क्षे़त्र है। इस कारण यहाॅ विद्युत उपकेन्द्र की अत्यंत आवश्यकता है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त दोनों स्थानों पर विद्युत शक्ति उपकेन्द्र (33/11 K.V.) का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?