क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत दानापुर प्रखण्ड के गोला रोड, सोनू मार्केट के नजदीक स्थित "राधे कृष्णा अपार्टमेंट" एक पूर्णरूपेण आवासीय भवन है,जिसमें आठ से दस परिवार आवासित हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अपार्टमेंट में जमीन मालिक और बिल्डर द्वारा बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर का पार्किंग एरिया अवैध रूप से कब्जा करके कॉमर्शियल दुकान चलाया जा रहा है; जिस कारण से पार्किंग एरिया के कमी के कारण अपार्टमेंट के लोगों को काफी परेशानी होती है, जबकि बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर का सम्पूर्ण क्षेत्र पार्किंग घोषित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकरात्मक है,तो क्या सरकार उक्त अपार्टमेंट से अवैध कॉमर्शियल दुकानों को हटाते हुए कब्जाधारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?