क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत नगर परिषद् जनकपुर रोड में एक भी बुनियादी सुविधाओं युक्त श्मशान घाट नहीं है; जिसके कारण अंतिम संस्कार के समय आम नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हां तो सरकार नगर परिषद जनकपुर रोड में बुनियादी सुविधाओं युक्त श्मशान घाट का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों?