क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिला के रजौली–बख्तियारपुर एनएच-20 फोरलेन के निर्माण के उपरांत सड़क एवं ओवरब्रिजों में दरारें तथा रजौली–सिरदला SH-20 सर्विस रोड पर जल निकासी के अभाव में वर्षभर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई एवं सभी खामियों का स्थायी समाधान कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?