क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि नवादा जिले के 75 शैय्या युक्त रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में वर्ष 2021 से उपाधीक्षक का पद रिक्त है तथा अस्पताल में ब्लड बैंक, ट्रॉमा सेंटर, पीआईसीयू, आईसीयू, शव वाहन, पर्याप्त एएलएस/बीएलएस एम्बुलेंस, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस, आधुनिक जांच सुविधा, जीवनरक्षक दवाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्टाफ नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के कारण मरीजों को नवादा, गया एवं पटना रेफर किया जा रहा है;2.क्या यह बात सही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-20 से जुड़े उक्त अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दुर्घटना ग्रस्त एवं गंभीर मरीज पहुंचते हैं, परन्तु ट्रॉमा सेंटर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से संचालित नहीं हैं,3- यदि उपरोक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं , तो सरकार उक्त अनुमंडल अस्पताल में समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराकर संचालित कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?