क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि नवादा जिला अंतर्गत रजौली विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत शहरी सुविधाओं जैसे पक्की सड़क, सुदृढ़ नाला-जलनिकासी, नियमित पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट एवं ठोस कचरा प्रबंधन की स्थिति अपेक्षित स्तर से काफी पीछे है, जिसके कारण आम नागरिकों को निरंतर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त विधान सभा के नगर पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष शहरी विकास पैकेज प्रदान कर सड़क-नाला निर्माण, आवास योजना एवं जलनिकासी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?