क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि नवादा जिला का सबसे बड़ा एवं झारखंड राज्य की सीमा से सटा हुआ रजौली अनुमंडल घने वन क्षेत्र एवं बड़ी जनसंख्या वाला महत्वपूर्ण क्षेत्र है,जहाँ प्रतिदिन हजारों नागरिक विभिन्न प्रशासनिक,शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए अनुमंडल मुख्यालय आते हैं;2.क्या यह बात सही है कि रजौली अनुमंडल मुख्यालय में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आज तक कोई सुविकसित सार्वजनिक पार्क नहीं है, जिससे स्थानीय नागरिकों, विशेषकर बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है ,तो क्या सरकार रजौली अनुमंडल मुख्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक पार्क के निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक,नहीं, तो क्यों ?