Back to Legislative Questions Repository
Q.No 80Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री विमल राजवंशी (235) (रजौली (अ० जा०)) खान एवं भूतत्व विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री,खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि नवादा जिले के रजौली प्रखंड अंतर्गत हरदिया, सवैयाटाँड एवं आसपास के अभ्रक, पत्थर तथा अन्य खनिज क्षेत्रों की खनन लीज वर्ष 2006 में समाप्त होने के उपरांत भी निकटवर्ती राज्य झारखंड से जुड़े  खनन माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है एवं अवैध खनन के सम्बन्ध में स्थानीय प्रशासन एवं सम्बंधित विभागों की लापरवाही अथवा  मिलीभगत से  केवल स्थानीय गरीब ग्रामीणों के विरुद्ध कार्रवाई  की जा रही है ; यदि हाँ, तो क्या सरकार इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन में संलिप्त बड़े माफियाओं एवं दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए इन क्षेत्रों का पुनः सर्वेक्षण कर नियमानुसार खनन लीज की प्रक्रिया प्रारंभ करने का विचार रखती है? यदि हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
श्री विमल राजवंशी (235) (रजौली (अ० जा०))
Department
खान एवं भूतत्व
Ministry
खान एवं भूतत्व विभाग
MLA Profile
VIMAL RAJBANSHI (235)
VIMAL RAJBANSHI (235)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Rajauli (SC) - Nawada (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Old Bus Stand, Takuatand, Rajauli, Police Station-Rajouli, District-Nawada