क्या मंत्री, डेयरी,पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग यह बताने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है खगड़िया जिला कृषि एवं पशुपालन प्रधान जिला होने के बावजूद यहां उत्पादित दूध का प्रसंस्करण बेगूसराय स्थित बरौनी सुधा डेयरी में किया जाता है, जिससे स्थानीय पशुपालकों को अतिरिक्त परिवहन लागत वहन करनी पड़ती है तथा जिले में दुग्ध आधारित उद्योग एवं रोजगार का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है, यदि हाँ तो क्या सरकार खगड़िया जिले के मानसी फूड पार्क परिसर में उपलब्ध भूमि पर एक अत्याधुनिक डेयरी उद्योग की स्थापना करने का विचार रखती है? नहीं तो क्यों ?