क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलान्तर्गत सदर प्रखंड की उत्तर माड़र पंचायत के खोनमा धार बेलौर, बोच घसका एवं कामाथान स्थित मृतप्राय कमला नदी पर पुल निर्माण के लिए पूर्व में निविदा (टेंडर) की प्रक्रिया पूरी की गई थी, किंतु तकनीकी कारणों से उसे रद्द कर दिया गया है| पुल का निर्माण नहीं होने के कारण आम जनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त तीनों स्थानों पर पुल निर्माण के लिए पुनः निविदा आमंत्रित कर निर्माण कार्य प्रारंभ कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?