क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला की जनसंख्या लगभग 20 लाख है, जहाँ मेडिकल कॉलेज से वंचित रहने के कारण गंभीर बीमारियों के लिए मरीजों को भागलपुर, दरभंगा एवं पटना जाना पड़ता है,2. क्या यह बात सही है कि खगड़िया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है परन्तु अब तक स्वीकृति प्रदान नही की गयी है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार चालू वित्तीय वर्ष में खगड़िया में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों ?