क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के खगड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी, मुंगेर पुल के बाद अवस्थित मथार दियारा में निरंतर बाएँ ओर कटाव हो रहा है, जो अब गाँवों के अत्यंत नजदीक पहुँच चुका है, जिससे बरखंडी टोला, जंगली टोला, इंग्लिश टोला एवं मथार जैसे गाँव नदी में कटकर विलीन हो जा रहा है, यदि हां, तो सरकार उक्त क्षेत्र में कब तक कटाव-नियंत्रण एवं तटबंध सड़क निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?