क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलान्तर्गत भदास पंचायत के पंचवटी चौक से डाढ़ी आस होते हुए खगड़िया–बखरी पथ तक जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर एवं जलजमाव की समस्या से ग्रसित है एवं आवागमन का प्रमुख मार्ग है; यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क के पुनर्निर्माण एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए कबतक कार्य प्रारम्भ करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?