क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत लौरिया अंचल स्थित मरहियां तथा योगापट्टी अंचल स्थित बलुआ में करोडा़े की लागत से माॅडल हाई स्कूल के भवन का निर्माण कराया गया है; 2. क्या यह बात सही है कि 6 वर्ष पूर्व निर्मित उक्त दोनों विद्यालयों के भवनों में आजतक पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका है; 3. क्या यह बात सही है कि 6 वर्ष पूर्व निर्मित दोनों विद्यालय भवन का उचित रख-रखाव नहीं होने से स्थिति खराब हो रही है; 4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ कराने एवं रख-रखाव का उचित व्यवस्था कराने का विचार रखती है; हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?