क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1.क्या यह बात सही है कि राज्य में विभाग द्वारा घर-घर स्माट मीटर लगवाय जा रहा है; 2.क्या यह बात सही है कि राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी डरा-धमका कर विद्युतीय सेवा बाधित करके उपभोक्ताओं के घर जबर्दस्ती स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल स्मार्ट मीटर नहीं लगाने का विचार रखती नहीं, तो क्यों ?