क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलांतर्गत सिकटा प्रखण्ड के सिकटा बाजार के बीचो-बीच से इंडो-नेपाल सड़क गुजरती है जिसके लिये भू-अधिग्रहण किया गया है।2. क्या यह बात सही है कि सिकटा बाजार के गौरी शंकर प्रसाद समेत अन्य 36 लोगों की आवासीय और व्यवसायिक भूमि का मुल्यांकन कृषि भूमि के रूप में कर जमीन मूल्य देने का प्रस्ताव दिया गया है, जबकि अलग-बगल के कई लोगों की जमीन को आवसीय या व्यावसायिक भूमि के रूप में मूल्यांकन कर भुगतान किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकरात्मक है तो सरकार सिकटा बाजार के सभी 36 लोगों की जमीन का पुनर्मूल्यांकन कर आवासीय या व्यवासायिक भूमि के रूप भुगतान का विचार रखती है,हाँ,तो कब तक नहीं तो क्यों?