क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिला में मैनाटाढ ग्रिड से भेडिहरवा और फिर भेड़िहरवा से सिकटा बिजली की आपूर्ति व्यवस्था के चलते सिकटा बाजार समेत प्रखंड के कई पंचायतों में नियमित बिजल आपूर्ति में दिक्कतें होती है।2. क्या यह बात सत्य है कि पूर्व में पुरूषोतमपुर से अंडरग्राउण्ड केबल के माध्यम से डायरेक्ट सिकटा में बिजली आपूर्ति होती थी जो नियमित थी ।3. यदि उपर्युक्त प्रश्न खंडों को उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सिकटा प्रखंड में नियमित बिजली आपूर्ति की पुरानी अंडर ग्राउण्ड केबल वाली व्यवस्था कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक नहीं तो क्यों ?