क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-क्या यह बात सही है कि नवादा जिला अंतर्गत रजौली प्रखंड के हरदिया ग्राम पंचायत में स्थित फुलवरिया जलाशय प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था एवं स्थानीय रोजगार की हष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है;2. क्या यह बात सही है कि फुलवरिया जलाशय को “नौका बिहार” अथवा अन्य पर्यटन योजनाओं से जोड़ते हुए यहाँ पर्यटकों के लिए रोपवें, आवास-व्यवस्था, खान-पान सुविधा, पार्क, सेल्फी प्वाइंट, बच्चों के खेल क्षेत्र, वाटर एक्टिविटी एवं सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार रजौली को राज्य के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?