मंत्री, उर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1.क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिला में मैनाटाड़ ग्रिड से भेडिहरवा और फिर भेड़िहरवा से सिकटा बिजली की आपूर्ति व्यवस्था के चलते सिकटा बाजार समेत प्रखंड के कई पंचायतों में नियमित बिजली आपूर्ति में दिक्कतें होती है।2.क्या यह बात सही है कि पूर्व में पुरूषोतमपुर से अंडरग्राउण्ड केबल के माध्यम से डायरेक्ट सिकटा में बिजली आपूर्ति होती थी जो नियमित थी।3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकरात्मक है तो क्या सरकार सिकटा प्रखंड में नियमित बिजली आपूर्ति की पुरानी अंडर ग्राउण्ड केबल वाली व्यवस्था कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?