क्या मंत्री, गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत मैनाटांड़ प्रखंड के सकरौल और घोड़पकड़ी गांव के कब्रिस्तान की चहारदीवारी अब तक नहीं हुई है, जिसके कारण अतिक्रमण और उससे जुड़े अन्य तरह के विवादों की आशंका बनी रहती है; यदि हां, तो सरकार उक्त दोनों कब्रिस्तानों की चहारदीवारी निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?