क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि;- क्या यह सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिला आन्तर्गत सिकटा प्रखंड में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास निधि से सिकटा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक पुस्तकालय भवन का निर्माण हुआ है परंतु पुस्तकालय में पुस्तके और लाइब्रेरियन नहीं रहने से छात्र, युवाओं तथा अन्य पाठकों का पठन-पाठन नहीं होता है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त पुस्तकालय मे पुस्तके और लाइब्रेरियन की व्यवस्था करने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?