हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 20.02.2025 को प्रकाशित “शिक्षकों की गलती से 3 लाख छात्रों की राशि पर संकट” शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे की :-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के तीन लाख से अधिक स्कूली बच्चे को साईकिल, पोशाक और छात्रवृति योजनाओं के लाभ की राशि शिक्षकों की गलती के कारण छात्र - छात्राओं को विरतण नहीं किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि शिक्षा पोर्टल पर शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ माता का नाम, उम्र और बैंक खाता की गलती के कारण तीन लाख स्कूली बच्चों को उक्त राशि का भुगतान नहीं किया गया ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार तीन लाख से अधिक स्कूली बच्चों को योजनाओं की राशि का भुगतान शीघ्र करने एवं पोर्टल पर गलत सूचना देने वाले शिक्षकों पर कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?