क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के पताही प्रखंड अंतर्गत पदुमकेर पंचायत के जरदाहां ग्राम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित है;2.क्या यह बात सही है कि जरदाहां ग्राम में मध्य विद्यालय नहीं रहने के कारण सैकड़ो छात्र- छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा ग्रहण करने हेतु 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय जाना पड़ता है जिससे उन्हे काफी कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?