क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार के पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, पूर्णियां, अररिया, कटिहार जैसे कई जिलों में लाखों बंगाली शरणार्थी परिवार रहते हैं, जिसकी मातृभाषा बंगला है;2. क्या यह बात सही है कि बंगला भाषी छात्रों के लिये बिहार सरकार द्वारा बंगला भाषा में पाठ्य पुस्तके नहीं छपाने से बंगला भाषी अपनी मातृ भाषा में शिक्षा पाने से वंचित हो रहें हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार बंगला भाषी छात्रों के लिए बंगला में पाठ्य पुस्तकें छपाने का विचार रखती है, यदि हॉं तो कबतक, नहीं तो क्यों ?