क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज प्रखंड में एक भी डिग्री महाविद्यालय नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु 45-50 किलोमीटर दूरी तय कर दूसरे शहर के महाविद्यालय में जाना पड़ता है, जिससे अधिकांश छात्र पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?