क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के पताही प्रखंड अंतर्गत श्याम सुन्दर पाठक +2 हाई स्कूल बखरी में पर्याप्त भवन नहीं है एवं चाहरदिवारी का निर्माण नहीं हुआ है जिसके कारण पठन- पाठन में छात्रों को कठिनाई होती है,यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त हाई स्कूल के भवन एवं चहारदिवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?