क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की नगर अंचल चंदौती में कुल 33 हल्का है, जिसमें 16 ग्रामीण एवं 17 शहरी क्षेत्र हैं, जिसमे राजस्व कर्मचारी का कुल स्वीकृत पद 17 है, जिसके विरूद्ध मात्र पांच राजस्व कर्मचारी पद स्थापित हैं, जिसके कारण जमीनी विवाद, दाखिल खारिज, परिमार्जन एवं जमीन से संबंधित हजारों मामले लंबित है, यदि हाँ तो सरकार जनहित में नगर अंचल चंदौती में जमीन संबंधित लंबित हजारों मामले के निष्पादन हेतु राजस्व कर्मचारी के 17 स्वीकृत पदों पर शीघ्र पदस्थापन करने का विचार रखती है हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?