क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पुलिस आरक्षी बेतिया, पश्चिम चम्पारण द्वारा वर्ष 2023 में योगापट्टी को पुलिस अनुमंडल बनाने की पहल की गयी थी;2. क्या यह बात सही है कि पुलिस अनुमंडील योगापट्टी न होकर बैरिया हो गया है जहॉ हेतु जमीन भी उपलब्ध् नहीं है; यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार योगापट्टी अन्तर्गत शनीचरी चौक पर उपलब्ध् एक एकड़ जमीन पर जहॉ शनीचरी ओ0 पी0 कार्यरत है, वहॉ योगापट्टी पुलिस अनुमंडल का कार्यालय बनाने का विचार रखती है; हाँ , तो कब तक नहीं तो क्यों?