क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत योगापट्टी प्रखंड के नवसृजित नगर पंचायत मच्छरगांवा के बहुत बड़े व्यापारिक स्थल होने के बावजूद भी यहां भारतीय स्टेट बैंक की शाखा नहीं है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक नगर पंचायत मच्छरगांवा में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा खुलवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?