Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1975Starred Question Listed

बैंक की शाखा खुलवाना

श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज ) वित्त 24 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के पाई बिगहा पंचायत में पाई बिगहा बाजार है, जो काफी पुराना एवं बड़ा है परंतु उक्त बाजार में अब तक किसी भी राष्ट्रीय बैंक की शाखा नहीं है, जिस कारण लघु उद्योग, व्यापार बढ़ाने सहित लेन-देन करने में काफी कठिनाई होती है; यदि हां, तो क्या सरकार जनहित में उद्योग व्यापार बढ़ाने सहित बैंक के माध्यम से लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए बेलागंज के पाई बिगहा बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खुलवाने का  विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
24 मार्च, 2025
Member
श्रीमती मनोरमा देवी (232) (बेलागंज )
Department
वित्त
Ministry
वित्त