क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत पोठिया प्रखण्ड के दामलबाड़ी पंचायत के दामलबाड़ी बाजार, प्रखण्ड मुख्यालय पोठिया बाजार और छत्तरगाछ पंचायत के छत्तरगाछ बाजार एक बहुत ही बड़ा व्यापारिक स्थल है, किन्तु यहॉ भारतीय स्टेट बैंक (S.B.I) का कोई भी शाखा नहीं रहने कारण आम जनता को मुद्रा आदान प्रदान करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हॉ तो सरकार कबतक उक्त स्थानों में भारतीय स्टेट बैंक (S.B.I) की शाखा खोलवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?