क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत पोठिया प्रखंड के कुसीमारी पंचायत में बड़तोला से चोंचपाडा गांव होते हुए चोंचपाडा मदरसा डोम सडक पीएमजीएसवाई भेंगली भीठा आदीवासी टोला तक पक्की सडक नहीं रहने के कारण आमजनों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पडता है, यदि हां, तो सरकार उक्त सडक का निर्माण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?