क्या मंत्री,वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि नीति आयोग के राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में बिहार को तीसरी श्रेणी में रखते हुए नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बतलाया है कि बढ़ते कर्ज-खर्च की तुलना में राज्य के राजस्व के स्रोत कम हैं; यदि हां, तो सरकार राजस्व के अनुपात में कर्ज और खर्च को सीमित करने के लिये कौन से कदम उठाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?