क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के केसठ प्रखंड व बाजार में कोई राष्ट्रीयकृत बैंक नहीं है बल्कि मात्रा एक दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक अवस्थित है, जिससे किसानों और व्यापारियों को आवश्यकतानुसार के०सी०सी० का लाभ नहीं मिलता है;2. क्या यह बात सही है कि केसठ बाजार में एक भी व्यावसायिक बैंक की शाखा नहीं होने के कारण व्यापारियों, किसानों को व्यापारिक और कृषि लोन की सुविधा नहीं मिल पाती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार किसान और व्यापारियों के हित में केसठ बाजार में किसी व्यावसायिक बैंक की शाखा स्थापित कराने का विचार रखती है, यदि हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?