क्या मंत्री,गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलान्तर्गत मैनाटांड़ प्रखंड के पुरूषोतमपुर थाना क्षेत्र में लक्ष्मीपुर का कब्रिस्तान और भगहां थाना क्षेत्र में नगरदेही का कब्रिस्तान सैकड़ों वर्षो सेअस्तित्व में है;2. क्या यह भी बात सही है कि पिछले कुछ वर्षो में से दोनों कब्रिस्तान संवेदनशील बना हुआ है, जिसमें नरकटियागंज अनुमंडल के पुलिस-प्रशासन को शांति के लिए पहल करनी पड़ी है;3. यदि उपर्युक्त प्रश्न खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक लक्ष्मीपुर कब्रिस्तान की चहारदीवारी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?