क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत पताही प्रखंड के बलुआ जुलफेकराबाद पंचायत में स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय महमदा अभी तक मात्र 02 कमरा में ही संचालित है;2.क्या यह बात सही हैं कि उक्त विद्यालय में छात्र छात्राओं के अनुपात में वर्ग कक्ष की संख्या काफी कम है, जिससे उन्हे पठन-पाठन में काफी कठिनाई होती है ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार छात्र -छात्राओं के अनुपात में पर्याप्त वर्ग कक्ष के साथ साथ भवन निर्माण कराने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?