क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना के पत्रांक-2560, दिनांक-27.03.2021 के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गैर सरकारी अल्पसंख्यक विद्यालय में नियुक्ति/प्रोन्नति में निर्णय लेने हेतु विद्यालय प्रबंध समिति सक्षम प्राधिकार है;2. क्या यह बात सही है कि +2 उच्च विद्यालय, मीठापुर, पटना के शिक्षकों के विज्ञापित पद का दिनांक-18.03.2024 को साक्षात्कार उपरान्त नियम के विरुद्ध जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना के पत्रांक-3740 दिनांक 19.03.2024 के द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित करने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई करते हुए दिनांक-18.03.2024 को ली गयी साक्षात्कार का परीक्षाफल प्रकाशित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?