क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि राज्य में अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय बनाने की सरकारी योजना है, किन्तु पश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत लौरिया अंचल में अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय नहीं रहने से गरीब दलित समुदाय के छात्र-छात्राओ को +2 (इंटर) की पढ़ाई के लिए शहरी खर्च वहन करने में कठिनाई हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार लौरिया अंचल अंतर्गत ग्राम पंचायत राज कटैयां में चार एकड़ से ज्यादा जमीन पर डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?