क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के नरकटिया विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत छौड़ादानो एवं बनकटवा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की संख्या अत्यधिक है, परन्तु यहाँ छात्र-छात्राओं के शिक्षा के लिए आवसीय विद्यालय नहीं है जिससे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र शिक्षा से दूर होते जा रहे है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त दोनों प्रखण्ड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय कब तक खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?