क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला अन्तर्गत सिलाव प्रखण्ड के ग्राम पंचायत गोरावा पाकी के ग्राम सिकन्दरा के महादलित रविदास टोला के खाता सं० -492 प्लॉट-4558 में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है परन्तु समुदायिक भवन-सह वर्क शेड का निर्माण नहीं किया गया है;2. क्या यह बात सही कि गिरिया प्रखण्ड के ग्राम पंचायत रैतर में ग्राम भोजपुर माँझी टोला अनुसूचित जाति बाहुल्य होने के बावजूद भी यहाँ सामुदायिक भवन-सह वर्क शेड का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्ड़ो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त महादलित गाँवों में सामुदायिक भवन-सह वर्क शेड का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?