क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि नालान्दा जिलान्तर्गत बिहार शरीफ प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम तहत एन0/आर0 रोड एन0एच0-31 से तुंगी तक एवं एन0एच0-31 कंचनपुर से ग्राम गुलनी तक तथा मनीराम अखाड़ा से कल्यानपुर तक सड़क का पुनर्णनिर्माण कार्य योजना के तहत निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा विभागीय अधिकारियों के मिलीभगत से प्राकक्लन के अनुरूप कार्य नहीं किया गया है, निर्माण कार्य में घटिया सामाग्रियों का उपयोग किया गया है, यदि हाॅं तो सरकार कबतक गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जाॅंच कराकर दोषी संवेदक एवं पदाधिकारी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?