क्या मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1 क्या यह बात सही है कि नालंदा जिलान्तर्गत सिलाव प्रखंड के गोरमा पंचायत स्थित एनएच 20 रैतर पावर स्टेशन से ग्राम दरियासराय स्थित मध्य विद्यालय तक सड़क जर्जर हो गया है जिससे आवागमन में काफी कठिनाई होती है तथा दुर्घटना भी होते रहता है; यदि हांं तो सरकार कबतक उक्त सड़क का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?