क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला अन्तर्गत सिलाव प्रखण्ड के +2 गाँधी उच्च विद्यालय, सिलाव की चहारदीवारी नहीं रहने के कारण वहाँ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सुरक्षा का खतरा बना रहता है, क्योंकि विद्यालय के दोनो तरफ पक्की सड़क होने से वाहनो का आवागमन ज्यादा है तथा विद्यालय की भूमि का अतिक्रामण भी हो रहा है यदि हाँ, तो सरकार उक्त विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?