क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला अन्तर्गत पंचाने नदी पर पावा नहर के सामने चैक-डैम नहीं बनाने के कारण पावा, हरगॉवा एवं तेतरावॉ पंचायत के किसानों के लगभग हजारों एकड़ खेती में सिंचाई हेतु पानी नहीं पहुंच पाता है, जिसके कारण प्रत्येक वर्ष फसल नहीं उपज पाता है;2. क्या यह बात सही है कि गिरियक प्रखण्ड में सकरी नदी के ग्राम राजपुर के पास घोसरावॉ जानेवाले पईन के सामने चैक-डैम नहीं रहने के कारण ग्राम पंचायत प्यारेपुर, घोसरावॉ एवं गजीपुर के किसानों के लगभग हजारो एकड़ खेत में सिंचाई हेतु पानी नहीं पहॅुच पाता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थानों पर चैक-डैम का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं, तो क्यों?