क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला अन्तर्गत बिहार शरीफ प्रखण्ड के ग्राम तकियाकला में प्राथमिक विद्यालय, तकियाकला का भवन जर्जर होने के कारण इसे प्राथमिक विद्यालय, चकदिलावर से संचालित किया जा रहा है, जिससे ग्राम तकियाकला के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त विद्यालय का भवन निर्माण कार्य कराते हुए पुनः सुचारू रूप से कक्षाएं संचालित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?