क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की बड़ी आबादी निवास करती है, जबकि उक्त प्रखंड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि कहलगांव में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय खोलने से सुदूर क्षेत्र में रहने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रों को काफी सुविधा होगी;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कहलगांव में डा० भीमराव अंबेदकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिआवासीय विद्यालय का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?