Back to Legislative Questions Repository
Q.No 520Starred Question Listed

पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु

श्री पवन कुमार यादव (155) (कहलगांव ) लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण 28 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- (1) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत गोराडीह एवं जगदीशपुर प्रखंड के 19 पंचायतों के कुल 216 गांवों के 230 वार्डों में आम जनों को पेयजलापूर्ति हेतु 30MLD सतही जल आधारित बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना अंतर्गत गंगा नदी में Floating jetty एवं Gangway को अधिष्ठापित करने हेतु कुल 271करोड़ रुपया की योजना प्रस्तावित है, जिसकी स्वीकृति नहीं होने से निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है, (2) क्या यह बात सही है की उक्त योजना का निर्माण हो जाने से उक्त दोनों प्रखंड के 50 हजार घरों में रहने वाले 3 लाख लोग लाभान्वित होंगे, (3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु उक्त महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
28 नवम्बर, 2024
Member
श्री पवन कुमार यादव (155) (कहलगांव )
Department
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
Ministry
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
MLA Profile
Pawan Kumar Yadav (155)
Pawan Kumar Yadav (155)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Kahalgaon - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
04 Jan 1971