क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत माछीपुर चौक स्थित रोड नंबर 12 से कोयला गांव की ओर जाने वाली सड़क एवं स्वरूपचक मोड़ स्थित PMGSY सड़क से मध्य विद्यालय स्वरूपचक तक की सड़क काफी जर्जर है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़कों को पीसीसी सहित निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?